रायपुर

खम्हारडीह, धरसींवा में दो खेमों में चले सब्बल, हाकी स्टिक, तो भाई ने बहन से की मार पीट
06-Jan-2025 3:24 PM
खम्हारडीह, धरसींवा में दो खेमों में चले सब्बल, हाकी स्टिक, तो भाई ने बहन से की मार पीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी।
खेत में बाड़ा लगाने को विवाद को लेकर दो गुटों ने हाथापाई के साथ और लकड़ी,हाकी स्टिक सब्बल से हमले किए । पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक धरसींवा के ग्राम रायता निवासी देवेंद्र धृतलहरे (34) रविवार दोपहर मुड़घवा पार खेत में सरहदी खंभे गाड़ रहा था । इसकी सूचना पर वहां पहुंचे दशरथ धृतलहरे अपने साथी के साथ खेत पहुंचा और मना किया। इस पर दोनों के बीच गाली गलौज हाथापाई हुई और जान लेने की धमकी दे सिब्बल से देवेंद्र के सिर पर हमला कर दिया। 

दशरथ धृतलहरे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने खेत में बाड़ा लगा रहा था तभी  नामदास धृतलहरे ,देव कुमार आए और हाथाुाई कर लकड़ी से हमला किया । धरसींवा पुलिस ने रात दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज धारा 109,296,115-2,351-2,3-5 के तहत अपराध दर्ज किया है। 

इधर खम्हारडीह पुलिस ने शिव नगर में भी दो गुटों में मारपीट तोडफ़ोड़ का अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार कृष वर्मा पूर्णिमा वर्मा,कृष्णा वर्मा कल शाम आपस में गाली गलौज कर रहे थे। यह देख मिलन निषाद (38) ने उन्हें मना किया। तो तीनों मिलकर मिलन से गाली गलौज हाथापाई कर हाकी स्टिक से हमला कर उसकी बाइक में तोडफ़ोड़ किया। इस विवाद पर पूर्णिमा वर्मा (36) ने भी मिलन निषाद पर अपने बेटे से गाली गलौज कर लकड़ी से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराया।

बांसटाल निवासी नोहर निषाद ने अपनी बहन राखी निषाद के साथ गाली गलौज मारपीट की ।घरेलू विवाद पर नोहर, राखी को अपने ससुराल डीडी नगर जाकर रहने की बात कहते हुए मारपीट की । कल रात आजाद चौक के आश्रम तिराहे पर  शुभम यादव ने कुकुरबेड़ा निवासी शंभु श्रीवास्तव के साथ गाली गलौज करते हुए ब्लेड से चेहरे पर हमला किया है। । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कल देर रात पिकाडली होटल के सामने अविनाश प्राइड निवासी अरविंद कात्रक की कार को एक अन्य तेज रफ्तार कार सीजी 04 एलसी 8880 ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त किया। अरविंद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। 
 


अन्य पोस्ट