रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकडॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली।उन्होने चाकूबाजों, गुण्डे बदमाशों एवं पुराने अपराधियों के विरुद्ध समय - समय पर विशेष अभियान चलाकर उन्हे थानों में तलब कर उनकी परेड लेने व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए द्य विजिबल पुलिसिंग पर जोर देते हुए समस्त थाना प्रभारियों को प्रत्येक दिन शाम के समय अपने थानों के अधिक से अधिक बल के साथ डंडे के साथ क्षेत्र में भ्रमण करने संदिग्ध की चेकिंग के निर्देश दिये गये।एक वर्ष से लंबित पुराने अपराधों का निकाल प्राथमिकता के आधार पर करते हुए जीरो करने कहा गया। महिलाओं से सम्बंधित तथा साइबर सम्बन्धी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए । थानों में दर्ज प्रकरणों में दीगर राज्यों के आरोपियों को संयुक्त टीमें बनाकर गिरफ्तार करने कहा द्य इसके साथ ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए अधिक से अधिक बालक/बालिकाओं को माह के अंत तक ढूंढ निकालने निर्देशित किया गया।