रायपुर

डेथ सर्टिफिकेट, वसीयतनामा से काम न बना तो फर्जी तलाकनामा बनाकर 11 हेक्टेयर पर कब्जे की कोशिश
06-Jan-2025 3:23 PM
डेथ सर्टिफिकेट, वसीयतनामा से काम न बना तो फर्जी तलाकनामा बनाकर 11 हेक्टेयर पर कब्जे की कोशिश

 उत्तर विधानसभा के कांग्रेस नेता पर जमीन धोखाधड़ी का अपराध दर्ज, तांत्रिक श्रीवास्तव से भी लिंक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी।
कांग्रेस पार्षद के बाद एक और कांग्रेस नेता ने  न केवल फर्जी तलाकनामा बल्कि फर्जी निधन सर्टिफिकेट बनाकर 11 एकड़ जमीन का नामांतरण का फर्जीवाड़ा किया है। जमीन की मालकिन की रिपोर्ट पर मोवा पुलिस ने इसके और इसके 4 सहयेगियों पर  धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया। यह कांग्रेस नेता पूर्व सीएम के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव के मामले में भी फरार चल रहा है। 

मोवा पुलिस के मुताबिक धमतरी के अमलतासपुरम कॉलोनी निवासी बुशरा शरीफ (45) ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुशरा औप पति के हकदारी वाली 11.808 हेक्टेयर जमीन का फर्जी नामांतरण कराया गया है। यह धोखाधड़ी नूर बेगम,आशीष शिंदे,दादून शाह, आयशा सिद्दीकी ने मिलकर 15-8-14 से 14-14-23 के बीच की थी। इन चारों ने पहले बुशरा के पति का स्वर्गवास बताकर फर्जी वसीयतनामा तैयार कराया। और बुशरा को धोखे में रख बंटवारा नामा भी बनवाया। इससे भी बात नहीं बनी तो बुशरा और पति का फर्जी तलाक नामा बनाकर नामांतरण कराने का धोखाधड़ी की। मोवा पुलिस ने इन चारों के खिलाफ धारा 420,467,468,471,120बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। और आशीष शिंदे को तलाश रही है । नूर बेगम ने भी इससे पहले जमीन कब्जे को लेकर आसिफ मेमन पर रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने यह भी बताया  है कि आशीष के साथ जिन दो महिलाओं पर आरोप है वह बुशरा की बुआ की बेटियां है। और बुशरा के पिता की प्रापर्टी को लेकर विवाद चल ही रहा था । इन दोनों महिलाओं ने कुछ जमीन आशीष और आफताब नाम के दूसरे दलाल को बेचा था। लेकिन नामांतरण नहीं करा ना रहे थे।

पुलिस के मुताबिक आशीष करीब 7-8 माह से फरार है । लोधीपारा पंडरी निवासी आशीष मूलत: महासमुन्द का निवासी है । वहीं भी थाने  में कुछ मामले दर्ज हैं। वह कुछ वर्ष पहले ही लोधी पारा में अपने रिश्तेदार के यहां आकर रहने लगा था। और चाय दुकान चलाता।फिर कांग्रेस के उत्तर विधानसभा ईकाई में सक्रिय हुआ। और फिर पंडरी मोवा इलाके के कुछ जमीन दलालों के साथ जुडक़र काम सीखा और फिर स्वयं कारोबार करने लगा। कुछ पैसे आने लगे तो पंडरी लोधीपारा के नाबालिगों का गैंग बनाकर उन्हें पालते पोसते रहा और उनका इस्तेमाल  धमकी चमकी  के लिए करता था।  इसके साथ ही वह कांग्रेस की राजनीति में भी बढ़ता गया। उसमे महात्मा गांधी वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ा ।उसके बाद उत्तर विधानसभा ईकाई का अध्यक्ष बना। पूर्व विधायक के साथ एक पूर्व आईजी पुलिस के साथ  निकटता भी बढ़ाया । और जमीन के कई बड़े मामले में हाथ आजमाया।इसी बीच उसका परिचय पूर्व सीएम के करीबी कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव से हुआ। और  तांत्रिक पर जिस वसूली का मामला दर्ज है उसमें भी आशीष की संलिप्तता है। और वह भी 7-8 माह से फरार है?। मोवा पुलिस को इस मामले में भी उसकी तलाश है। आशीष पर विधानसभा चुनाव के पहले जिला अस्पताल परिसर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम की रात बलवे जानलेवा हमले का अपराध भी दर्ज है। पंडरी मोवा पुलिस ने हाल के महीनों में दूसरे कांग्रेस नेता पर जमीन धोखाधड़ी कब्जे का अपराध दर्ज किया है। इससे पहले राजा तालाब के पार्षद कामरान अंसारी पर भी दो हजार वर्ग फीट जमीन पर कब्जे का अपराध दर्ज किया गया। है।  यह मामला भी कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था। लेकिन अब तक पुलिस की गिरफ्त से वह बाहर है।
 


अन्य पोस्ट