रायपुर

1 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश, मशीनें और निजी कंपनी के साथ उपक्रम नई सेवा होगी, विस से पारित कराना अनिवार्य
05-Jan-2025 6:55 PM
1 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश, मशीनें और निजी कंपनी के साथ उपक्रम नई सेवा होगी, विस से पारित कराना अनिवार्य

शुरू न होने वाली पिछ्ले साल की योजना नए साल में नई नहीं होगी वित्त ने लिमिट तय किए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जनवरी। वित्त विभाग ने किसी आकस्मिक  व्यय को नई सेवा के रूप में मानने के लिए उसकी खर्च सीमा तय की है।

वित्त विभाग ने सभी विभागों के भेजे पत्र में कहा है कि व्यय के किसी वर्ग को विशिष्ट रूप से विधानसभा की जानकारी में लाये बिना खर्च नहीं किया जाएगा। जब तक कि उसकी पूर्ति आकस्मिकता निधि से अग्रिम लेकर कियी जाना प्रस्तावित न किया गया  हो।

किसी व्यय को, नई सेवा या सेवा के नये साधन के रूप में अर्थात् व्यय की नई मद के रूप में माने जाने के लिए वित्त  विभाग  द्वारा वित्तीय सीमायें निर्धारित की गयी थी।  इसमें अंकित व्यय सीमाओं को अधिक्रमित करते हुए राज्य शासन, छत्तीसगढ़ विधानसभा की प्राक्कलन समिति के अनुमोदन से, नवीन वित्तीय सीमाएं और मापदण्ड नए सिरे से  निर्धारित किया है।

मशीनें एवं उपकरण यदि मुख्य बजट / पूरक मांग में मदवार / वस्तुवार बजट प्रावधान किया गया है तो ऐसे कार्य जिनके लिए प्रशासकीय / वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी हो या जो पिछले वर्षों के बकाया स्वरूप के कार्य हो, के लिए औजार, प्लांट तथा अन्य आवश्यक मशीनों या निर्माण उपकरणों पर होने वाला व्यय नवीन मद नहीं माना जाएगा, चाहे लागत कितनी भी हो। अन्य सभी प्रकरणों में, जिनमें व्यय रूपये 1 करोड़ से अधिक हो व्यय की नवीन मद माने जाएंगे, बजट में व्यय का एक मुश्त अर्थात् क्रय की जाने वाली मशीनों इत्यादि की संख्या किस्म बताये बिना, प्रावधान किया जाना कड़ाई के साथ हतोत्साहित किया जाए।

शासकीय कम्पनियों (सार्वजनिक उपक्रमों सहित) तथा विभागीय उपक्रमों में पूंजी निवेश और दिए जाने वाले ऋ ण, नई शासकीय कंपनी की स्थापना अथवा दो या दो से अधिक शासकीय कम्पनियों का एकीकरण सेवा की नई मद होगा।  किसी वर्तमान उपक्रम या सार्वजनिक उपक्रम में अतिरिक्त पूंजी निवेश अथवा वित्तीय संस्थाओं को दिए गए ऋ ण यदि गत वित्तीय वर्ष के अंत में उस इकाई में शासन का कुल पूंजीनिवेश  5.0 करोड़ से अधिक नहीं है, तो एक करोड़ रूपये से अधिक का प्रस्तावित पूंजीनिवेश नई सेवा माना जाएगा।

रूपये 5.0 करोड़ से अधिक किन्तु 15 करोड से अधिक नहीं है। तो 3.0 करोड़ रूपये से अधिक का प्रस्तावित पूंजीनिवेश नई सेवा माना जाएगा।15 करोड़ अधिक, तो गत वित्तीय वर्ष के अंत में उस इकाई में कुल पूंजीनिवेश का 15 प्रतिशत या अधिक का प्रस्तावित निवेश नई सेवा माना जाएगा ।सभी अल्पावधि ऋण (कार्यशील पूंजी सहित) जिनकी वसूली पांच वर्ष के अंदर की जानी है, नई सेवा माने जाएंगे । निजी कम्पनियों / उपक्रमों में पूंजीनिवेश और उन्हें दिये जाने वाले ऋ ण को व्यय का नवीन मद माना जाएगा। यदिनिजी कम्पनियों / उपक्रमों में प्रथम बार किया गया पूंजीनिवेश तथा उन्हें प्रथमबार दिये गये ऋ ण, चाहे राशि कुछ भी हो।


अन्य पोस्ट