रायपुर
कल कार्यशाला
05-Jan-2025 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। आदिम जाति विकास विभाग ’धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला न्यू सर्किट हाऊस, रायपुर में होगी। इसमें वन अधिकार अधिनियम 2006 के बेहतर क्रियान्वयन विषय पर संबंधित विभागों एवं अशासकीय संस्थानों के मध्य परिचर्चा-परामर्श हेतु एफईएस एवं एटीआरईई संस्था के सहयोग से आयोजित है।विभाग के प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर सभी जिलों के सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग जिला परियोजना समन्वयक के साथ कार्यशाला में उपस्थित रहने को कहा है। वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत राज्य में अब तक 4 लाख 79 हजार 502 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं सामुदायिक वन संसाधन के अंतर्गत 4377 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे