रायपुर

दर्जन भर हिस्ट्रीशीटर थाने तलब
05-Jan-2025 6:53 PM
दर्जन भर हिस्ट्रीशीटर थाने तलब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जनवरी। थाना आजाद चौक थाने  के निगरानी गुण्डे बदमाशों को कल शाम थाने में परेड कराई गई।  इनमें  शेख जाकिर, शेख शाहरूख एवं गुण्डा बदमाश गजानंद साहू, पिंकू उर्फ मोटा, गोलू रगड़े, शीतल सोनी, बंशी साहू, राज ठाकुर, पप्पू उर्फ फद्दनदीप,सैय्यद नियामू उर्फ बाबू, सैफ खान, गोपी निषाद, मुकेश साहू, मयंक तिवारी शामिल है। थाना स्टाफ के सामने इनकी हिस्ट्रीशीट पढकर बताया गया, और  क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियो में संलिप्त बदमाशो की जानकारी बीट प्रभारियों को दी गई।


अन्य पोस्ट