रायपुर
रायपुर, 5 जनवरी। छत्तीसगढ़ तेलुगू महासंघम तेलुगू महासभलू (महा सम्मेलन) का आयोजन एक और टल गया है । अध्यक्ष आर मुरली ने बताया किअब यह 8 एवं 9 मार्च को गुढिय़ारी स्थित मारुति मंगलम भवन में आयोजित होगा। पहले दिन 8 मार्च को प्रात: 10:30 उद्घाटन, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, साहित्यिक गोष्ठी में सम्मिलित प्रतिनिधियों का परिचय, तेलुगू साहित्य एवं संस्कृति पर चर्चा। दोपहर भोज के बाद चर्चा जारी, निष्कर्ष एवं प्रस्ताव शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
9 मार्च को प्रात: 10.30 साहित्य गोष्ठी में सम्मिलित प्रतिनिधियों का परिचय एवं कवि सम्मेलन। अपराह्न 2:30 सामाजिक समस्याओं एवं परिस्थितियों पर चर्चा, निष्कर्ष एवं प्रस्ताव, शाम को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, सभा में पारित प्रस्ताव का उल्लेख, विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं एवं भाग लिए प्रतिनिधियों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कायक्रम होंगे। इन साहित्यिक एवं सामाजिक विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करने एवं कवि सम्मेलन में प्रतिनिधि ही भाग लेने फॉर्म भर कर 25 जनवरी तक पंजीयन करा सकते हैं महासम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू और आंध्र प्रदेश कें डिप्टी सीएम पवन कल्याण को आमंत्रण दिया गया है।