रायपुर
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद रेप का मामला दर्ज कराया युवती ने
05-Jan-2025 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने युवक पर युवती ने रेप का अपराध दर्ज कराया है। मुजगहन पुलिस के मुताबिक काठाडीह निवासी विनय जायसवाल (30) कि सोशल मीडिया पर पद्मनाभपुर दुर्ग की युवती से बीते अप्रैल में परिचय हुआ। तीन महीने के दौरान यह परिचय बढ़ा और विश्वास तक पहुंचा। इसी दौरान दोनों ने शादी की कस्में खाते हुए शारीरिक संबंध बनाए। 29 जुलाई को युवती ने शादी की मांग रखी तो विनय जायसवाल मन करने लगा। ऐसा करते पांच माह बाद भी शादी न करने पर युवती ने कल रात मुजगहन थाने में 64-बी को तहत अपराध दर्ज कराई। युवक पकड़ से बाहर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे