रायपुर
रायपुर, 4 जनवरी। चोरों ने सूने घर से जेवर और सरेराह भीड़ भाड़ वाले स्थानों से पांच बाइक पार कर दिए। टिकरापारा के बृज नगर निवासी मुरलीधर साहू के सूने मकान में सेंधमारी हो गई। 2-3 की दरम्यानी रात चोर घर में लगा ताला तोडक़र भीतर कमरे में आलमारी से 40हजार के जेवर, 5हजार नगद वे ले भागे। इधर मेकाहारा के मर्चुरी और मेन गेट के पास से चोर, टाटीबंध निवासी छोटे लाल सिंह की एक्टिवा सीजी 04- टीके 1420,देवेंद्र नगर निवासी डॉ आशीष साहू की बुलेट सीजी 04 एनएच 8327 ले भागे। इसी तरह से जिला न्यायालय के पंडरी रोड गेट से मुकेश साहू की हीरो स्पेंलडर सीजी 04 सीक्यू 1775, कोतवाली इलाके के पचपेड़ी नाका स्थित धीरेंद्र कोचिंग सेंटर सी पार्किंग से डंगनिया निवासी ओम चंद्राकर की एक्टिवा सीजी 04- एमजेड 9877, मंदिर हसौद के ग्राम नकटा मोड़ स्थित शराब दुकान से मनीष साहू की हीरो डीलक्स सीजी 04- सीएक्स 1029 चोरी कर ली गई ।