रायपुर
रायपुर, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ अग्रहरि (गुप्ता) समाज और रायपुर अग्रहरि वैश्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 5 तारीख को विवाह योग्य युवक युवतियों का भव्य परिचय सम्मेलन प्रतिष्ठा मेग्नेटो माल के आगे जोरा, रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। अग्रहरि गुप्ता समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत गुप्ता दुर्ग एवं रायपुर अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया की यह आयोजन हमारे अग्रहरि समाज का अब तक के हुए कार्यकम में विशेष होगा। हमने समाज के इस युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन को बेहतर करने के लिये डिजिटल तकनीक एवं दृष्य श्रव्य माध्यमों का उपयोग करते हुए रिश्तों के तलाश को और भी आसान करने जा रहे हैं।
वहीं इस आयोजन में देश भर के कोने-कोने से समाज के लोग अपने बच्चे बच्चियों को लेकर आने वाले हैं जिनकी संख्या हजारों में हो सकती है रायपुर अग्रहरि समाज के महामंत्री सौरभ गुप्ता ने बताया की सम्मलेन में बाहर से आने वाले सभी समाजिक व्यक्तियों के लिये रेल्वे स्टेशन से प्रतिष्ठा भवन (कार्यकम स्थल) लाने ले जाने, ठहरने भोजन और कार्यकम में बैठक इत्यादि सभी जरूरी प्रबंध स्थानोय अग्रहरि वैश्य समाज रायपुर के तरफ से निशुल्क की जा रही है। हमारे समाज के पदाधिकारी और सदस्य इस कार्यकम को बैंहतर और शत् प्रतिशत परिणाम लाने के लिए पूरे तन मन और धन के साथ सहयोग कर रहे हैं। अग्रहरि समाज के इस भव्य एवं गरिमामयी युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से भी बड़े पदाधिकारी पहुंचेंगे। अग्रहरि वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योगपति विदुप अग्रहरि प्रयागराज, केन्द्रीय संरक्षक सोमचंदजी अग्रहरि कानपुर, केन्द्रीय महामंत्री कुलभास्कर अग्रहरि बबेरू, उत्तर प्रदेश शासन के विधायक विकाश अग्रहरि फतेहपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता शारदा अग्रहरि, उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध अग्रहरि कोटा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्वेता अग्रहरि बनारस महामंत्री संगोता अग्रहरि नागपुर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय अग्रहरि नागपुर एवं छ.ग. अग्रहरि समाज के संरक्षक राजकुमार अग्रहरि अंबिकापुर,चंडीप्रसाद गुप्ता रायगढ़, सोहनलाल गुप्ता रायपुर,संतोष गुप्ता बिलासपुर, केके गुप्ता बिलासपुर शैलेन्द्र गुप्ता बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ अग्रहरि समाज के सभी सम्मानीय पदाधिकारी महामंत्री मनोज केशव गुप्ता बेलगहना, कोषाध्यक्ष लोकेश गुप्ता रायगढ़ सहित स्थानीय अग्रहरि वैश्य समाज के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एडवोकेट, सचिव सौरभ गुप्ता, स्थानीय महिला संगठन के अध्यक्षा श्रीमति शोभा राधेश्याम गुप्ता, महामंत्री श्रीमति रत्ना गिरजाशंकर गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ इस कार्यकम को सफल बनाने के लिये लगे हुये हैं।