रायपुर

बीएड सहायक शिक्षक बर्खास्तगी आदेश की प्रतियां जलाएं-कमेटी का गठन टालमटोल का परिचायक
04-Jan-2025 4:44 PM
बीएड सहायक शिक्षक बर्खास्तगी आदेश की प्रतियां जलाएं-कमेटी का गठन टालमटोल का परिचायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी।
बस्तर और सरगुजा के आदिवासी सहायक शिक्षक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बहुसंख्यक शिक्षक समायोजन की एक सूत्रीय मांग के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है। सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि चर्चा या समाधान ना करते हुए बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने तूता धरना स्थल में आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी आंदोलन का इतिहास बताया कि जब सरकार गिरफ्तारी करती है और सेवा समाप्ति का आदेश करते हुए एस्मा लगाती है, तो आंदोलनकारियों को समझ लेना चाहिए कि सरकार कुंभकर्णी निद्रा से जाग गई है। इसके पूर्व भी अनेक आंदोलनों में लाठी चार्ज, गिरफ्तारी, सेवा से बर्खास्तगी, एस्मा लगाना सभी सरकारों ने की है। ऐसी स्थिति में बर्खास्तगी व जेल जाने से विचलित न होते हुए आज शनिवार को तूता धरना स्थल में राज्य सरकार,स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी बर्खास्तगी आदेश की प्रतियां जलाकर। श्री झा ने पुन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह व श्री ओपी चौधरी वित्त मंत्री को स्मरण कराया है कि कांग्रेस सरकार में विपक्ष में रहते हुए समर्थन करने वाले नेता आज कुंभकर्णी निद्रा में क्यों है। आदिवासियों का हित संवर्धन करने वाले लोग आज आदिवासियों के पीठ में छुरा भोग रहे हैं??। ? श्री झा कमेटी के गठन के परिपेक्ष में कहा है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कमेटी को स्वीकार नहीं करना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अनेकों कमेटियों का गठन हुआ।


अन्य पोस्ट