रायपुर

वन अफसर ने राजधानी के पत्रकार की जान लेने छह बार धमकी दी
04-Jan-2025 4:44 PM
वन अफसर ने राजधानी  के पत्रकार की जान लेने  छह बार धमकी दी

वन मंत्री, अफसर मौन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी। 
बस्तर में एक पत्रकार की हत्या के 24 घंटे भी नहीं बीते और अब राजधानी के एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रदेश के एक प्रमुख न्यूज चैनल के इस पत्रकार ने वन विभाग के जांच नाके में  बिना जांच के गाडिय़ों को पास करने के नाम पर हो रही वसूली की खबर टेलीकास्ट किया था। पत्रकार संदीप शुक्ला को वन विभाग के रेंज अधिकारी जैसे तृतीय वर्ग कर्मचारी ने जान से मारने की धमकी दी है। 

सीता नदी वन क्षेत्र के रेंज ऑफिसर ने फोन कर संवाददाता संदीप शुक्ला को दी मारने की धमकी दी। संदीप प्रेस क्लब के रायपुर के उपाध्यक्ष हैं। संदीप शुक्ला ने वन विभाग के बोराई नाका में अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। अवैध वसूली के भंडाफोड़ से नाराज होकर रेंज ऑफिसर नरेशचंद्र ने यह  धमकी दी है। एक नहीं लगभग आधा दर्जन बार फोन लगा कर यह  धमकी दी गई। और अब तक विभाग की ओर से न वन मंत्री,न पीसीसीएफ, न वनोपज संघ के एमडी,न ही पुलिस अफसरों ने कोई कार्रवाई की है। 

तीन दिन पहले ही बीजापुर में सत्ताधीशों चाहे कांग्रेस हो या भाजपा के करीबी रहे एक ठेकेदार ने दबंग युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी थी। उसकी लाश कल ठेकेदार के घर की सेप्टिक टैंक में मिली थी।
 


अन्य पोस्ट