रायपुर

दूसरे की जमीन अपनी बताकर बेचने 10 लाख की धोखाधड़ी, दलाल पर अपराध दर्ज
04-Jan-2025 3:23 PM
दूसरे की जमीन अपनी बताकर  बेचने 10 लाख की धोखाधड़ी, दलाल पर अपराध दर्ज

रायपुर, 4 जनवरी।  दूसरे की जमीन अपनी बताकर बेचने के नाम पर 10 लाख रूपए की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया।
पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक अश्नवी नगर निवासी डिकेश्वर सोनकर (31) खारून पार खुड़मुड़ा अमलेश्वर में जमीन खरीदने दलाल उपेंद्र चंद्राकर से संपर्क किया था। उसने पाटन के जी जामगांव में भूखंड दिखाया। बेचने का सौदा तय करते हुए उपेंद्र ने डिकेश्वर से 25अक्तूबर 21 को 10लााख रूपए बयाना भी ले लिया। रजिस्ट्री से पहले दावा आपत्ति प्रकाशन पर खुलासा हुआ कि वह भूखंड किसी और की है। इस पर डिकेश्वर ने सौदा रद्द कर उपेंद्र से बयाना वापस मांगा । लेकिन उपेंद्र चार वर्ष से रकम वापस करने नानुकूर कर रहा है । डिकेश्वर ने  कल रात थाने में 420का मामला दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट