रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी। चोरी की 39.880 एम टी एम एस बिलेट से भरे ट्रक को सतीश ट्रक पार्किंग से लावारिस हालत में बरामद किया है। गुढिय़ारी पुलिस ने रिंग रोड स्थित झाबक पेट्रोल पंप पास अज्ञात आरोपी ट्रक एवं उसमें लोड एमएस बिलेट को चोरी किया गया था।इसकी कुल कीमत लगभग 33, 83,658/- रूपये बताया है। मोह. ईरशाद खान ने थाना गुढिय़ारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रक चालक है तथा वर्तमान में 12 चक्का ट्रक सी जी/04/एल के/8526 का चला रहा है। ट्रक रेशमा खान के नाम से पंजीकृत है। तथा श्री कृष्णा ट्रांस्पोर्ट कंपनी रावांभाठा रायपुर में चलता है। 30 दिसंबर 24 को रात 9.30 बजे गणपति ईस्पात उरला से एम एस बिलेट वजन 39.880 एम टी को लोड कराकर मेसर्स नारायण इस्पात तेंदुआ रोड हीरापुर के लिए रवाना हुआ था। 10:35 बजे झाबक पेट्रोल पम्प के पास रोड किनारे ट्रक को खडी कर अपने घर गाजी नगर बीरगांव चला गया था। सुबह करीब 08:45 बजे झाबक पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो देखा ट्रक वहां नहीं था। कोई अज्ञात 12 चक्का ट्रक सी जी/04/एल के/8526 एवं उसमें लोड एम एस बिलेट वजन 39.880 एम टी को चोरी कर ले गया। इस रिपोर्ट पर अज्ञा गुढिय़ारी में अपराध क्रमांक 02/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।