रायपुर

ट्रैफिक पुलिस को एसपी के निर्देश: सडक़ पर ठेले गुमटी न लगने दें, अधिक से अधिक ई चालान करें
03-Jan-2025 6:57 PM
ट्रैफिक पुलिस को एसपी के निर्देश: सडक़ पर ठेले गुमटी न लगने दें, अधिक से अधिक ई चालान करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जनवरी। एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह  गुरूवार को  रायपुर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली। और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित किए जाने के संबंध चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए।

एएसपी डॉ. अनुराग झा ने  वर्ष 2024 में  किये गये कार्यो एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि बाहर से जो भी व्हीआईपी या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति आते है उनका सामना सर्वप्रथम शहर की यातायात व्यवस्था से होती है। यदि शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर  सकारात्मक या फिर  नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हमे अपने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाना है  इसके लिए हमे कठिन परिश्रम एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के दौरान थोड़ा अधिक मेहनत करना होता है। विभाग के लिए मैं अपना 100 प्रतिशत देता हूं तो मैं चाहुंगा कि आप लोग भी अपना 100 फीसदी विभाग को दें ताकि हम सब मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बना सकें।

बैठक के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अधिक से अधिक ई चालान व अधिक से अधिक लायसेंस निलंबन करने कहा गया। साथ ही ई-चालान नहीं पटाने वाले उल्लंघनकर्ता के घरों में जाकर नोटिस तामिल करने निर्देशित किया। यातायात संचालन के दौरान चौक पर कोई भी ठेला-गुमठी नहीं लगने देने, पीक अवर के दौरान कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर यातायात संचालन करने, रात्रि के दौरान सभी पाइंट के कर्मचारी बैटन लाईट का उपयोग करने व रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनने कहा। बैठक के अंत में सभी अधिकारी कर्मचारियों ईमानदारी पूर्वक दिये गये कर्तव्यों का निर्वहन कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने निर्देशित किया गया।


अन्य पोस्ट