रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी। निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार रात शहर केआधा दर्जन से अधिक यातायात समस्या वाले प्रमुख चौक-चौराहों का पैदल भ्रमण किया। एवं स्थल समीक्षा सहित अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने की कार्यवाही जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सडक़ यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।
इनमें मोतीबाग चौक, शास्त्री चौक के समीप बंजारी वाले बाबा मजार चौक, शंकर नगर चौक, मेक इन इंडिया चौक तेलीबांधा, व्हीआईपी मार्ग श्रीराम मन्दिर चौक, पचपेड़ी नाका चौक, संतोषी नगर चौक, भाठागांव चौक, रायपुरा चौक शामिल हैं। इन चौराहों में वहां की यातायात समस्या शीघ्र दूर करने कब्जे हटाकर रोटेटरी का स्थायी निर्माण, ट्रेफिक सिग्नल दुरुस्त, रोड डिवाइडर में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार सुधार एवं मरम्मत, सडक़ में आ रहे विद्युत पोल शीघ्र शिफ्ट करने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त के साथ अपर आयुक्त यूएस अग्रवाल,एसई राजेश राठौर, जेसी विमल शर्मा, एके हालदार, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जिला पुलिस प्रशासन, यातायात, लोक निर्माण, विद्युत कम्पनी के सम्बंधित वरिष्ठ क्षेत्राधिकारी भी रहे।