रायपुर

दिसंबर में छत्तीसगढ़ जीएसटी वसूली में 6 फीसदी का उछाल, सेंट्रल में भी 13 फीसदी बढ़ा
03-Jan-2025 6:53 PM
दिसंबर में छत्तीसगढ़ जीएसटी वसूली में 6 फीसदी का उछाल, सेंट्रल में भी 13 फीसदी बढ़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जनवरी। दिसंबर 2024 में जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) संग्रह 7.3 प्रतिशत बढक़र 1.77 लाख करोड़ रुपये हो गया. बुधवार 1 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी संग्रह 32,836 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 40,499 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 47,783 करोड़ रुपये और उपकर 11,471 करोड़ रुपये रहा।

जीएसटी पोर्टल के अनुसार दिसंबर 2024 में कुल सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 7.3 फीसदी बढक़र 1.77 लाख करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी महीने में यह 1.65 लाख करोड़ रुपये था. दिसंबर महीने में घरेलू लेन-देन से जीएसटी 8.4फीसदी बढक़र 1.32 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात पर कर से प्राप्त राजस्व करीब 4फीसदी बढक़र 44,268 करोड़ रुपये रहा।

जीएसटी संग्रह नवंबर महीने में सालाना आधार पर 8.5 फीसदी बढक़र 1.82 लाख करोड़ रुपये रहा था. अब तक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस महीने के दौरान 22,490 करोड़ रुपये वापस किये गए। यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 318.5 फीसदी अधिक है। वापस की गई राशि के समायोजन के बाद शुद्ध रूप से जीएसटी संग्रह 3.38.5 फीसदी बढक़र 1.54 लाख करोड़ रुपये रहा। छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों में जीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।


अन्य पोस्ट