रायपुर

मंत्रालय स्टाफ बसें 10 बजे से पहले पहुंचे और 5.40 के बाद छूटे
03-Jan-2025 6:51 PM
 मंत्रालय स्टाफ बसें 10 बजे से पहले पहुंचे और 5.40 के बाद छूटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जनवरी। प्रशासनिक कामकाज में कसावट के नाम पर स्चाफ बसों की लेट लतीफी की वजह से कुछ देर से आने वाले मंत्रालय कर्मचारियों के नाम नोट करने की कार्रवाई आज थम गई। कल इसका कर्मचारियों ने पुरजोर विरोध किया था। वैसे आज सभी बसें पुराने शहर से समय पर पहुंची। और कर्मचारी 10 सवा दस तक अपने अपने टेबल पर पहुंच गए थे।सचिव से लेकर उप सचिव स्तर के आईएएस,राप्रसे के अफसरों  के आन टाइम पहुंचने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई । न ही लेटलताफी पर नजर रखने वालों ने इन अफसरों पर नजर फेरने की भी कोशिश नहीं की होगी।हमारा  दावा तो नहीं लेकिन कर्मचारियों के मुताबिक ये लोग हमेशा की तरह देर से ही आए होंगे।

इस बीच उप सचिव जीएडी शैलाभ साहू ने एनआरडीए के सीईओ को पत्र भेजकर स्टाफ बसों की समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने कहा है। ये स्टाफ बसें एनआरडीए एक निजी बस ऑपरेटर से हुआ अनुबंध के तहत चलाई जाती हैं। पत्र में कहा है कि मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष स्टाफ  हेतु संचालित समस्त बसों को प्रात: 10:00 बजे से पूर्व कार्यालय पहुँचने एवं सायं 5:40 के पश्चात् प्रस्थान करने  निर्देश दिये गये हैं। इस  निर्धारित समय पर बसों का संचालन नहीं होने के फलस्वरूप अधिकारी/कर्मचारी विलंब से कार्यालय पहुँचते हैं । तथा सायं में समय के पूर्व ही कार्यालय छोड़ देते है। जिससे शासकीय कार्य व्यवधान उत्पन्न होता है। ऐसे में  यह सुनिश्चित करें कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षात्मक रूप से समस्त बसें मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय, प्रात: 10:00 बजे के पूर्व निश्चित रूप से पहुंच जाएं तथा सायं 5:40 बजे के पश्चात ही प्रस्थान करें।


अन्य पोस्ट