रायपुर

चोरी करने घर में घुसा चोर पकड़ाया, उधार लेनदेन को लेकर बेटी ने पीटा
03-Jan-2025 3:22 PM
चोरी करने घर में घुसा चोर पकड़ाया, उधार लेनदेन को  लेकर बेटी ने पीटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी। 
मंदिर हसौद के ग्राम सिवनी मेंं कल रात चोरी करने की नियत से घर में घूसे युवक पकड़ाया, तो उधार लेन-देन को लेकर बाप बेटी के बीच झगड़ा विवाद हो गया। 
उपेंद्र वर्मा ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि 1 जनवरी को रात11.30 बजे उसके घर पर पड़ोस के रहने वाला संजय ध्रव घर में चोरी करने की नियत से घूस गया। कमरे में आवाज सुन का उपेंद्र ने जब देखा तो संजय ध्रुव कमरे में छुपा हूआ था। जिसे उपेंद्र और अन्य सदस्यों ने पकडक़र पुलिस के हवाले किया है।

इधर सिविल लाइन इलाके के विनोबा भावे नगर इंद्रावती कालोनी में कल दोपहर पुरानी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े में मोहल्ले के बाबू और त्रिनाथ ने अभिनव दास का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर डण्डे से हमला कर दिया। 

अभिनव दास ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। 
उधर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेकारी में कल रात उधार पैसा लेनदेन की बात को लेकर पिता-बेटी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान वंदना विश्वकर्मा, नितेश विश्वकर्मा ने मनहरण विश्वकर्मा के साथ हाथ मुक्का और डण्डे से हमला कर पिटाई कर दी।  पुलिस ने इस मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 351-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट