रायपुर

बीएड शिक्षक रिहा, आप ने समायोजन की मांग की सीएम से
03-Jan-2025 3:21 PM
बीएड शिक्षक रिहा, आप ने समायोजन की मांग की सीएम से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी।
जिला प्रशासन ने 24 घंटे बाद अन्तत: शाम गिरफ्तार 30 बीएड शिक्षक देर रात्रि रिहा कर दिया।
आम आदमी पार्टी के नेता कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं रायपुर जिला अध्यक्ष पुनारद निषाद ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मांग की गई है कि उनकी सेवा निरंतर रखते हुए तत्काल समायोजन किया जाए। विपक्ष में रहते हुए  समायोजित करने का आश्वासन देने वाली भाजपा सरकार अब उन्हें सेवा समाप्त करने, बर्खास्त कर गिरफ्तारी करने का अप्रिय निर्णय ले रही है?, जो निंदनीय है। इस बीच शिक्षक मोर्चा बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों के समर्थन में उतरा है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पात्र डीएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति देते हुए बी.एड. प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रखे जाने की मांग की है।  वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को बिना किसी गलती के सजा भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने विज्ञापन जारी किया था, राजपत्र में सरकार ने प्रकाशित किया था, अब जब मेरिट में स्थान लाकर उन्होंने नौकरी हासिल कर ली है, तो उनसे नौकरी छिनी जा रही है। वीरेंद्र दुबे ने कहा कि मोर्चा सरकार के इस कदम का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि अगर यथास्थान बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को नौकरी में नहीं रखा जा सकता, तो कम से कम उनका समायोजन ही कर दिया जाये।


अन्य पोस्ट