रायपुर

कल से बढ़ेगा रात का तापमान ,12 के बाद गर्मी भी
03-Jan-2025 3:19 PM
कल से बढ़ेगा रात का तापमान ,12 के बाद गर्मी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी।
फिलहाल उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना  जारी है किंतु एक पश्चिमी विक्षोभ चार जनवरी को उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है ।इसके कारण नमीयुक्त हवाओं के आने और  हवा के दिशा में भी परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में 4 जनवरी के प्रात:काल)को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके विपरीत प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।  न्यूनतम तापमान में 4 से 7 जनवरी तक लगातार वृद्धि होने की संभावना है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री के आसपास वृद्धि संभावित है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बीते 6-7 वर्षों के दौरान 12 फरवरी के बाद से रात के तापमान में वृद्धि का ट्रेंड रहा है।और सूर्य के उत्तरायण के बाद से दिन की लंबाई बढऩे के साथ हवा की दिशा में भी बदलाव आने से दिन के तापमान में भी धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी । तब तक ठंड में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
 


अन्य पोस्ट