रायपुर
- बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अंडरब्रिज जाम की स्थिति
- पंडरी और देवेंद्र नगर जाने हेतु रेलवे लाइन में भी जाम की स्थिति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी। पंडरी मोवा ओवर ब्रिज पर आज से बीटी कार्य किया जाएगा। इस वजह से कलेक्टर मे कल से 7 जनवरी तक ब्रिज बंद रखने की अनुमति दी है। इस दौरान ब्रिज के दोनो सर्विस रोड और रेलवे अंडर ब्रिज से ट्रैफिक आवाजाही की अनुमति होगी। आज पहले ही दिन मोवा सड्डू दलदल सिवनी के एक लाख लोगों को जबरदस्त परेशानी और जाम से जूझना पड़ा। ब्रिज के नीचे दोनों सर्विस रोड और रेलवे अंडर ब्रिज पर कार बाइक की लंबी कतार रेंगती रही। करीब डेढ़ किमी का यह रास्ता पार करने में पौन से एक घंटे का समय लगा। सुबह और शाम आफिस अस्पताल जाने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसा ही हाल मोवा मंडी रेलवे गेट के रास्ते में भी रहा। मोवा फ्लाई ओवर का मरम्मत कार्य सोमवार तक पूर्ण होने की संभावना है। अत: असुविधा से बचने के लिए कृपया निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे। विधानसभा से शहर की ओर आने वाले वाहन टर्निंग -अशोका रतन-अनुपम नगर होते हुए शहर प्रवेश करें एवं शहर से विधानसभा की ओर जाने वाले वाहन केनाल रोड-भारत माता चौक, अनुपम नगर चौक-अशोका रतन के सामने से टर्निंग होकर गमन करें।