रायपुर
विधायक देवेंद्र यादव को हार्निया, डीकेएस में भर्ती
02-Jan-2025 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जनवरी। बलौदाबाजार में बीते अप्रैल में हुई हिंसा के मामले में छमाह से रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव बीते 4 दिनों से डीकेएस अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी अब तक जिला और हाईकोर्ट से कई जमानत याचिका खारिज हो चुकी हैं। उसके बाद उन्हें हार्निया की तकलीफ होने पर डीकेएस में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनका ऑपरेशन किए जाने की जानकारी दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे