रायपुर

सेल्स एग्जीक्यूटिव ने 45 लाख का फर्जी बिल बनाया
02-Jan-2025 7:25 PM
सेल्स एग्जीक्यूटिव ने 45 लाख का फर्जी बिल बनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। सरस्वती नगर इलाके में गबन का मामला सामने आया है। अमित अग्रवाल ने फर्जी निर्माण समाग्री मंगाकर कम्पनी के नाम से बिल तैयार कर कम्पनी को 45 लाख रूपए का चपत लगाया। 

 सतीश सिंगौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोरा लभाण्डी में रहता है। मेसर्स कैलाश अग्रवाल नेशनल कार्पोरेट पार्क जीई रोड में एकाउटेंट का काम करता है। 1जनवरी को मेसर्स कैलाश अग्रवाल के कर्मचारी अमित अग्रवाल जो पिछले 4-5 साल से खरीदी का काम देखता था तथा कुछ दिन बाद एक अमन ट्रेडर्स नामक फर्जी कंपनी (रेती गिट्टी ईंटा) खोलकर  फर्जी तरीके से रेती सीमेंट,ईंटा,लोहा पाईप एवं अन्य भवन निर्माण सामाग्री की खरीदी का फर्जी आर्डर तैयार करता था तथा फर्जी माल मंगाता , और बिल बनाकर  अमन ट्रेडर्स के खाता संख्या में पैसे का आहरण करता रहा।  इस तरह अमिल अग्रवाल ने कम्पनी का लगभग 40-45 लाख रूपए का गबन कर धोखाधड़ी की। इसकी जानकारी होने पर सतीश सिंगौर ने सरस्वती नगर थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस ने अमित अग्रवाल के खिलाफ धारा 408,34 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 


अन्य पोस्ट