रायपुर

किराए पर कार लेकर बेचने वाला गिरफ्तार, दो दर्जन जब्त
01-Jan-2025 6:45 PM
किराए पर कार लेकर बेचने वाला गिरफ्तार, दो दर्जन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जनवरी। सिविल लाइन पुलिस ने करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले को 48 घण्टे के भीतर पकड़ा। आरोपी मनमोहन मेश्राम के कब्जे से दो दर्जन कार जब्त किया।

किराए से ली गई गाडिय़ों की फर्जी तरीके से ठगी कर बेेचने और गिरवी रखता था।

पुलिस ने खुलासा में बताया कि शहीद नगर बीरगांव निवासी त्रिलोक साहू ने इसकी शिकायत दो दिन पहले सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था। दो माह पूर्व उसने अपनी स्विफ्ट डिजायर सीजी 04 पीए 4525 को अपने परिचित जगमोहन सिंह को 25000 प्रतिमाह किराये पर दिया था।

इसी प्रकार छत्रपाल साहू से भी जगमोहन मेश्राम  ने गाडी़ किराए पर लिया था। जो करीबन डेढ महीने बाद 15,000 किराया दिया था। उसके बाद से अब तक कोई किराया नही दिया। किराया मांगने पर आज  कल मे देता हूं कह कर टाल मटोल करता रहा। बाद मे मुझे पता चला कि वह कार को किसी दूसरे को बेच या गिरवी रखा है। इसी प्रकार वह मेरे दोस्त तेज प्रकाश देवांगन से भी  25,000 मासिक किराये पर जगमोहन मेश्राम को दिया है। और उसे भी करीबन डेढ़ माह बाद 10,000 रूपए देकर बाकी का किराया नहीं दिया। और न ही गाड़ी वापस कर रहा। इसी तरह  छत्रपाल साहू से मई 2024 में अर्टिगा सीजी 22 आर 6316 को भी 35,000 रू मासिक किराया पर लिया है। जगमोहन सिंह मशराम ने जयसिंग, राकेश नायक, दुर्गा प्रसाद, राकेश साहू, देवेन्द्र कुमार वर्मा, अक्षय नोनिया, रघुवीर साहू व अन्य लोगों से वाहन किराये में लेकर पर गाड़ी को दूसरे को बेच दिया। इसकी रिपोर्ट त्रिलोक ने सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने जगमोहन सिंह के खिलाफ विश्वासघात कर, धोखाधड़ी करने पर धारा 316, 318(4) का अपराध पंजीबद्ध किया है।


अन्य पोस्ट