रायपुर

जीभ काटने, अंग भंग करने, बलि की घटनाएं केवल अंधविश्वास- डॉ. मिश्र
01-Jan-2025 6:34 PM
जीभ काटने, अंग भंग करने, बलि की घटनाएं केवल अंधविश्वास- डॉ. मिश्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जनवरी। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा सक्ती जिले में मन्दिर में 16 वर्षीय युवती के जीभ काटकर चढ़ाने बलरामपुर मेें 4 वर्ष के बच्चे की बलि, नवरात्रि में भी कोरिया जिले में एक धनेश्वर नामक बालक  की बलि का मामला सामने आया था अंधविश्वास के कारण यह  घटनाएं अत्यंत दुखद है ग्रामीणों को अंधविश्वास  नहीं करना चाहिए एवं कानून को हाथ में नहीं देना चाहिए।

डॉ. दिनेश मिश्र ने कहाअंधविश्वास में पड़ कर व्यक्ति मानसिक रुप में असंतुलित हो जाता है और वह मिथकों पर पूरी  तरह भरोसा करने लगता है, कही  सुनी  किस्से कहानियां , भ्रामक खबरें अफवाहें उसे और भी भ्रमित कर देती हैं और  वह अपराध कर बैठता है।  डॉक्टर दिनेश मिश्र ने कहा लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने की आवश्यकता है जिससे लोग सुनी सुनाई घटनाओं अफवाहें और भ्रामक खबरों पर भरोसा ना करें और अंधविश्वास में ना पड़े।

डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कुछ मामलों  में व्यक्ति किसी इष्ट देवी, देवता ,का सपना आने और सपने में बलि  मांगने की  बात भी कहते हैं और कहते हैं कि उन्होंने उनके आदेश पर किसी की बलि /कुर्बानी दे दी है जबकि लोगों को यह सोचने की आवश्यकता है कि किसी की जान लेकर कर कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता और उसे अपराध करने के करण  अंतत: जेल जाना पड़ता है।

 डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि इस तरह की भक्ति भावना से कोई कभी खुश नहीं होता है। न ही शास्त्रों में इस तरह की कोई विधि बताई गई है। यह पूरी तरह से अंधविश्वास  है। इसे कानूनी अपराध  भी माना गया है। हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग है, लोग अपनी जीभ, उगली, काटकर धार्मिक स्थल में समर्पित करते हैं इसके बाद जीवनभर के लिए अपंग हो जाते हैं।


अन्य पोस्ट