रायपुर

शांति उल्लास से मना न्यू ईयर, रात होटल कैफे में..तो सुबह मंदिरों में डटे रहे लोग
01-Jan-2025 2:54 PM
शांति उल्लास से मना न्यू ईयर, रात होटल कैफे में..तो सुबह मंदिरों में डटे रहे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी।
नव वर्ष 2025 का जश्न कल रात 11 बजे से आज पहले दिन सुबह तक जारी रहा। रात होटल, रेस्टोरेंट,क्लब,फार्म हाउस कैफे में गीत संगीत आतिशबाजी के साथ हजारों राजधानीवासियों ने नए वर्ष का जश्न के साथ स्वागत किया। तो बहुसंख्यक लोगों ने घरों में अपने परिजनों के साथ ही मनाया। 

ठीक 12बजते ही केक कटिंग,आतिशबाजी कर एक दूसरे को हग कर शेकहैंड, हग कर हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी। होटलों के यह आयोजन 1 बजे के बाद थम गए थे । और उसके बाद बड़ी संख्या लोग आधी रात ही शहर के मंदिरों में जाकर मां भवानी, गणेश, बजरंग बली, शिवशंकर के दर्शन कर वर्ष भर की खुशियों के लिए प्रार्थना की।

यह सिलसिला बुधवार पूर्वान्ह तक जारी रहा। और फिर सभी सरकारी निजी दफ्तरों बैंकों में  में भी काम शुरू होने से पहले केक काटे गए। न्यू ईयर जश्न के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते रात कहीं भी अप्रिय घटना नहीं घटी।पुलिस ने सडक़ पर 50 पेट्रोलिंग टीमों के साथ 700 से अधिक अफसर सिपाही तैनात किए थे। और आसमान से भी ड्रोन के जरिए बड़े होटलों के रूफ टॉप सेलिब्रेशन पर भी नजर रखी गई थी।
 


अन्य पोस्ट