रायपुर

आधा दर्जन बाइक चोर गिरफ्तार, 72 जब्त
31-Dec-2024 6:22 PM
आधा दर्जन बाइक चोर गिरफ्तार, 72 जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 दिसम्बर। शहर में घूम-घूम कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके निशानदेही पर लावारिस हालत में पड़े 45 बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने कुल 72 दोपहिया वाहन का खुलासा किया।

आजाद चौक पुलिस ने जनक ताण्डी उर्फ जॉनी एवं विक्की टाण्डेकर चोरी की बाइक को उड़ीसा निवासी चित्रों ताण्डी के मदद से  बेचते थे। पुलिस की टीम ने उड़ीसा से 1 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन को बरामद। जप्त दोपहिया वाहनों की कुल कीमत लगभग 75,00,000 रूपए है।  इनके खिलाफ थाना आजाद चौक, डी.डी.नगर, कबीर नगर, सरस्वती नगर, उरला, मौदहापारा में मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी- विक्की तांडेकर  निवासी शीतला पारा गली न0 04 पलटु किराना स्टोर्स के पास रामनगर। जनक तांडी उर्फ जनी  निवासी भालूमुडा बाँगोमुडा ओडीसा हाल पता शिव मंदिर के पास कोटा।

लकेश तांडेकर उर्फ लक्की  निवासी शीतला पारा गली न. 04 पलटु किराना स्टोर्स के पास रामनगर गुढिय़ारी । रोशन नडार निवासी गली नं. 2 इंडियन पेट्रोल पंप के पास रामदरबार जगन्नाथ चौक कोटा। नीरज नायक उर्फ नीरू  निवासी चांदनी चौक के पास शुकवारी बाजार मोतीलाल नगर। अभिषेक पटेलनिवासी बीएसयूपी कालोनी ब्लाक न0 29/04 सोनडोगरी ।


अन्य पोस्ट