रायपुर

सीएम, सीएस से चर्चा कराने के आश्वासन पर भूख हड़ताल वापस
31-Dec-2024 6:21 PM
सीएम, सीएस से चर्चा कराने के आश्वासन पर भूख हड़ताल वापस

रायपुर, 31 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ  ने  आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत दैवेभो कर्मचारियों को नियमित वेतन देने  नियमितीकरण सहित छ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से राजधानी के घड़ी चौक भूख हड़ताल शुरू किया।पहले दिन बिंदेश्वर राम रौतिया के नेतृत्व में  संघ के  शीर्ष पांच पदाधिकारी भूख हड़ताल पर रहे। अनशन शुरू होते ही रायपुर प्रशासन की ओर से तीन चरणों में संघ के पदाधिकारी से चर्चा की। अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी   देवेंद्र पटेल ने  मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से चर्चा कराने का आश्वासन दिया ।इस पर  सहमति जता संघ ने   एवं भूख हड़ताल वापसी की घोषणा।


अन्य पोस्ट