रायपुर

हादसों से भरी सडक़ें 40 घटनाओं में 17 की मौत
30-Dec-2024 7:35 PM
हादसों से भरी सडक़ें  40 घटनाओं में 17 की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 दिसम्बर। राजधानी में सडक़ हादसा में लोग अपनी जान गवां बैठे। दिसम्बर महीने में पखवाड़ेभर में दो दर्जन से अधिक सडक़ हादसे हुए । हादसे में तेज रफ्तार कार , ट्रक और बाइक चालक को गंभीर चोट आई, इसमें से आधा से ज्यादा लोगों की हादसे में मौत हो गई। शहर के बॅायपास और एनएच के मुकाबले अंदरूनी सडक़ों मेें सबसे अधिक मौतें हुई हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोड की वजह से ज्यादा हादसा होना बताया जा रहा है। हेलमेट नहीं लगाने और नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना

हुई है।

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष सडक़ हादसे बढ़े हैं। रोजाना औसतन 40 हादसों में 17 की मौत और 35 लोग घायल हो रहे हैं। इसमें हादसों के आंकड़ों में 8.22, मौत 6.25 और घायलों की संख्या में 4.12 फीसदी का इजाफा हुआ है।

हादसों को रोकने पुलिस लगातार जागरूक्ता अभियान चलाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत भी करा रही है। नियम  तोडऩे वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बाद भी सडक़ हादसे को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि पिछले सप्ताभर में सडक़ हादसे में आधादर्जन लोगों की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से अक्टूबर तक के आंकड़े के अनुसार 1856 हादसों में से 474 लोगों की मौत हुई वहीं लगभग 1382 लोग घायल हुए हैं।

शहर में पिछले तीन दिनों में आमानाका से लेकर खम्हारडीह इलाके में सडक़ हादसे हुए हैं। कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार वाहन रोड पर बच्चे को पीछे से ठोकर मार दी। इससे रिभष भोपल की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आमानाका इलाके में 21 को बिलासपुर बाईपास पर पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को  ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

ऐसा ही कल शाम मंदिर हसौद कायाबांधा चौक के पास तेज लापरवाही से वाहन चलाने से युवक सडक़ किनारे डिवाइडर से जा टकराया जिससे धनंजय भरा सागरीया बुरी तरह घायल हो गया। जिससे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टिकरापारा इलाके में भी कल शाम रात टाटा कार के चालक ने बाइक सवार सुरेंद्रर सिंह को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गया। पुलिस ने सडक़ हादसे में मर्ग कायम किया है। वहीं जांच कर कार्रवाई की जा रही है।  

यातायात नियमों में लापरवाही से जा रही जान

तेज रफ्तार और लापरवाहीपूवर्क वाहनों को चलाने, दोपहिया में तीन सवारी, मोबाइल पर बातचीत कर रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, शराब के नशे और थकान के बाद भी देर रात और सुबह वाहन चलाने के दौरान झपकी आने, ग्राव की सडक़ों और ट्री जक्शन से हाईवे में वाहनों के लापरवाहीपूर्वक एंट्री करने, राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्गो पर लेन का पालन नहीं करने की वजह से 70 फीसदी से ज्यादा हादसे होते हैं। वहीं, दोपहिया चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने और कार में सीटबेल्ट नहीं लगाने से हादसा होने पर वाहन चालक गंभीर रूप से घायल और मृत्यु होने की 70 फीसदी से ज्यादा संभावना रहती है।


अन्य पोस्ट