रायपुर

बच्चों के शोरगुल से परेशान पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी, डेयरी कर्मी पर बैट-ईंट से हमला
30-Dec-2024 7:33 PM
बच्चों के शोरगुल से परेशान पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी, डेयरी कर्मी पर बैट-ईंट से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 दिसम्बर। रंजिश की बात को लेकर डेयरी कर्मी के साथ मारपीट , बच्चों के शोर से परेशन पड़ोसी और मोहल्ले में आने-जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बेसबाल बेट, ईट पत्थर से हमला हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 296, 351-2, 115-2, 332-सी और 3-5 का मामला दर्ज किया है।

डीडीनगर इलाके में भैंसथान सरोना आनंद शर्मा और शिवकुमार उपाध्याया के साथ प्रेम कुमार छोकरा और मयंक ने पुरानी बात को लेकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर प्रेम छोकरा ने शिवशंकर उपाघ्याया और आंनंद शर्मा पर बैट से हमला कर दिया। वही मयंक ने दोनों पर ईट मारकर चोट पहुंचाया। शिव शंकर ने इसकी रिपोर्ट डीडी नगर थाना में दर्ज कराई है।

उधर सरस्वती नगर केताज चिकन के पास जगन्नाथ चौक कोटा कालोनी कल शाम पुरूषोत्तम जांगडे, और रजत राहुल और उसके साथी ने बच्चों के शोर गुल से परेशान होकर पड़ोसी के साथ गाली गलौज कर हाथमुक्का से मारपी की।

गौरव चौहान ने असकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई हैप् उसने बताया कि कल शाम को वह घर में योगेन्द्र, गोपाल कृष एवं सिद्दार्थ के साथ लैपटॉप से वीडियो गेम खेल रहे थे।  इसके शोर गूल से परेशान पुरूषोत्तम जांगड़े घर में आकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर रजत राहुल भी वहां आ गए। और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और डण्डे से हमला कर मारपीट की । उसी समय बीच सिद्दार्थ बीच बचाव करने आया तो उसे भी लात घुसा से मारने लगे तब तक हल्ला सुनकर आसपास के लोग आए और बीच बचाव किए। पुरूषोतम जांगडे, रजत सिंह एवं राहुल जोशी एवं रजत सिंह के पिता ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर प्रकरण दर्ज किया है ।


अन्य पोस्ट