रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने शहीद पंकज विक्रम वार्ड में महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी के निवास में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवम विधायक सुनील सोनी ने किया। काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया अब तक 10शिविर लगा चुके हैं। और लगभग दो हजार से ज्यादा लोगों ने शिविरों में कार्ड बनाया। आभार महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी ने किया। इस अवसर पर सचिन मेघानी संजय रहेजा सुनील कुकरेजा डॉ एन डी गजवानी कमल विधवानी मुखी चंदर देवानी अभय आठवानी प्रकाश बलवानी प्रेम प्रकाश मध्यानी नंदलाल बलवानी हरीराम तलरेजा प्रेम प्रकाश मध्यानी श्रेयांस दसानी कशिश खेमानी रीत खियानी सोनिया निंज्यानी दीपिका जेठवानी कशिश भगवानी निकिता पारवानी चित्रा पमनानी रिचा रोहड़ा सौम्या केशवानी श्वेता सिधवानी की सक्रिय भागीदारी थी।