रायपुर

कांग्रेस अब समाप्ति की ओर - साव, हमारी नहीं अपना सिर फुटौव्वल सम्हालें- बैज
30-Dec-2024 4:47 PM
कांग्रेस अब समाप्ति की ओर - साव, हमारी नहीं अपना सिर फुटौव्वल सम्हालें- बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर।
पीसीसी चीफ दीपक बैज और डिप्टी सीएम अरूण साव ने एक दूसरे दलो की राजनीति पर  वार पलटवार किया है। सुबह मीडिया से चर्चा में श्री साव ने कांग्रेस में जिलाध्यक्ष और नई नियुक्ति पर  कहा कि कांग्रेस में परिवर्तनों की चर्चा हम विस चुनावों के बाद से सुन रहे हैं। लेकिन दरअसल कांग्रेस दिशाहीन होअब समाप्ति की ओर है। एक वर्ष मैं वे कार्यकारिणी नहीं बना पाए। कांग्रेस नेतृत्वविहीन सी हो गई है। पहले विस,लोस फिर रायपुर दक्षिण में जनता सबक सिखा चुकी है और निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस को घर बिठाएगी।

इस पर बैज ने कहा कि भाजपा एक साल में अपने मंत्री नहीं बना पा रही है । हमारी बात न कर सरकार की उपलब्धि बताएं। बैज ने कहा कि भाजपा को हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है पहले अपनी चिंता करें जहां सिर फुटौव्वल की स्थिति है। पहले खुद का घर संभाल थे। हमारी सभी ब्लाक,जिला कार्यकारिणी काम कर रहीं हैं। बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर कांग्रेस उत्साहित है। इस सवाल पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस विधानसभा चुनाव के समय भी उत्साहित थी, क्या हश्र हुआ, यह सभी जानते है। कांग्रेस को मुगालते में रहने की आदत है। जनता पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में विधानसभा लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण चुनाव की तरह आशीर्वाद देगी। 
 


अन्य पोस्ट