रायपुर

1 जनवरी से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर
29-Dec-2024 6:10 PM
1 जनवरी से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर

रायपुर, 29 दिसंबर। प्रदेश में कल सोमवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 2 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में 6-8 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ में 01 जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है ।

जिसके कारण नमी की मात्रा में कमी होने की सम्भावना है। इससे पहले बीती रात राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हवा की गति 25 किमी प्रतिघंटा रही। जिसके चलते एक बड़े इलाके में लोगों को बिजली गुल का सामना करना पड़ा।


अन्य पोस्ट