रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा, पूर्व मंत्री अरूण जेटली, पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा,पूर्व भाजपा अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे और कवि सुमित्रा नंदन पतं को उनकी जयंती पर याद किया।
श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार रहेे। उन्होंने कहा कि जेटली भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साय ने अविभाजित मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पद्म विभूषण सुन्दर लाल पटवा का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकरे जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने हिन्दी साहित्य में सुमित्रानंदन पंत के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कालजयी रचनाएं और हिन्दी साहित्य में उनका योगदान चिरस्थायी रहेंगे।
साय ने पद्म विभूषण स्वर्गीय रतन टाटा की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने रतन टाटा के देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा का देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है