रायपुर
बीस दिनों से लापता छात्रा के परिजन थाने पहुंचे
27-Dec-2024 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर। रविशंकर विश्वविद्यालय छात्रावास से लापता एक छात्रा की तलाश को लेकर उसके माता-पिता परिजन आज दोबारा सरस्वती नगर थाने पहुंचे। छात्रा 7 दिसंबर से गायब बताई जा रही है । परिजन कॉलेज वालों से या यूनिवर्सिटी वालों से पूछताछ की मांग कर रहे हैं। छात्रा डोंगरगढ़ के मुडिय़ा मोहरा गांव की रहने वाली है, और एमएससी पढ़ रही है। इन ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय विधायक हर्षिता बघेल भी थाने पहुंची। परिजनों की मांग है कि हॉस्टल के वार्डन पर भी एफआईआर दर्ज की जाए। इस मामले में पुलिस पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है, और रविवि ने जांच समिति गठित कर दी है। परिजनों का आरोप है कि विवि प्रशासन जांच में ढिलाई और बचाव की मुद्रा में है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे