रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर। श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल देवेंद्र नगर में वार्षिक समारोह यूफोरिया 2024 का आयोजित किया गया। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा, छात्रों ने ऐसे नृत्य प्रस्तुत किए, जो जीवन के महत्वपूर्ण पाठों को प्रदर्शित करते थे, जैसे सच्ची दोस्ती का महत्व, माता-पिता के प्यार और मार्गदर्शन का महत्व, और भी बहुत कुछ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चिन्मय दावरा ने दीप प्रज्वलन से की। इस मौके पर श्री गुजराती शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामजी पटेल, विद्यालय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नारायण पटेल और अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेश शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय द्वारा हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संगीत का भी शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी और विजय शंकर झा एवं उनकी संगीत टीम के मार्गदर्शन में मधुर गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी।संस्कृतिक प्रभारी शायंती भट्टाचार्य ने आभार व्यक्त किया।