रायपुर

डिजिटल अरेस्ट करने का असफल प्रयास
27-Dec-2024 7:50 PM
डिजिटल अरेस्ट करने का असफल प्रयास

रायपुर, 27 दिसंबर। आप नेता और कर्मचारी संघ के पूर्व प्रातांध्यक्ष विजय झा को डिजिटल अरेस्ट करने का असफल प्रयास हुआ है। झा को शुक्रवार दोपहर एक  नंबर से पहले फोन आया। कॉलर ने कहा कि  हम टेलीफोन डिपार्टमेंट से बोल रहे हैं। आपके नंबर से मुंबई में अपराधिक कृत्य हुआ है तथा आपके नंबर से एडवटाइइज हो रहा है। और  आपका मोबाइल नंबर 2 घंटे में बंद कर दिया जाएगा।  इसके बाद कॉलर ने  कहा आप चाहो तो ऑनलाइन एफआईआर कर सकते हो और पुलिस से कनेक्ट कर दिया। इस महिला ने मुझे टी आर आई से बोलना तथा मेरे विरुद्ध मुंबई में एफआईआर एम-1045-1124 दर्ज होना बताया और जो मेरे नंबर का उपयोग कर रहा है उसका नंबर 9116847519 बताया गया। अब इन नंबर को बंद बताया जा रहा है जिस व्यक्ति ने मेरे नंबर का उपयोग किया है उक्त मोबाइल धारी का पता 69्र/रोड नंबर 4 विजय नगर कॉलोनी डीडी नगर अंधेरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र बताया गया। क्योंकि मैं एटीएम पेटीएम का उपयोग नहीं करता इसलिए साइबर फ्रॉड से बच गया।


अन्य पोस्ट