रायपुर

सिविल लाइन थाना बंटेगा, नूरानी चौक में नया थाना
27-Dec-2024 3:51 PM
सिविल लाइन थाना बंटेगा, नूरानी चौक में नया थाना

प्रदेशभर में 29 चैकियां बनेंगी थाना 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर।
पीएचक्यू ने राजातालाब नूरानी चौक चौकी समेत 29 चैकियों को को थाने बनाने का प्रस्ताव दिया है । पीएचक्यू मे  डीआईजी (यो प्र) ने संबंधित एसपी से इस परिवर्तन को लिए चौकी और इनके वर्तमान थानों से संबंधित आंकड़े मांगे हैं।  इनके अलावा नए प्रस्तावित थाने पुराने मूल थाने और सीमावर्ती अन्य थानों से दूरी, बीते 3 वर्ष के दौरान मूल थाने में घटित अपराधों की संख्या, मूल थाने से अलग कर जिन इलाकों को नए थाने में शामिल किया जाना है उन इलाकों में तीन वर्ष के दौरान हुए अपराधों की संख्या बतानी होगी। 

नूरानी चौक के अलावा बलौदाबाजार में निपनिया, महासमुंद में बड़े साजापाली, गडफ़ुलझर, धमतरी में सिंगपुर आमदी पालिका का शहरी क्षेत्र, बालोद में मंगलतराई, करहीभदर, लाटाबोड़, सारंगढ़ में गोडम, कोरबा में चोटिया, जशपुर में तमता, बस्तर में धरमपुरा, आडावाल, कांकेर में कापसी, कोंडागांव में कुंए, बीजापुर में पुजारी कांकेर, कोंडापल्ली, नारायणपुर में गारपा, कस्तुरमेटा, फरसगेड़ा, तोके, गोमांगल, कुतुम, सुकमा में एल्मागुंडा, डब्बा कोंटा, पुर्ना, चिंगापरम, और सिलगेर चौकियों को थाना बनाने का प्रस्ताव है। इन्हें वर्ष-2025-26 के मुख्य बजट में शामिल किया जा रहा है। 
 


अन्य पोस्ट