रायपुर

रेलवे रिजर्वेशन सेंटर में रात तोडफ़ोड़
27-Dec-2024 3:46 PM
रेलवे रिजर्वेशन सेंटर  में रात तोडफ़ोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर। 
बीती  रात 10:30 बजे रिजर्वेशन कार्यालय का दरवाजा तोडऩे की खबर है। जीआरपी और आरपीएफ इस घटना के पीछे को कारण तलाश रही है।  रात में पी आर एस के आसपास का इलाका असामाजिक तत्वों और बदमाशों से घिरा रहता है। ऐसे में इस घटना के पीछे कई तरह की आशंका जताई जा रही है । दिन भर के रिजर्वेशन बुकिंग के बाद पी आर एस अपना कैश रात में सेंटर में ही रख अगले दिन बैंक में जमा करता है। यह भी बताया गया है कि शिफ्ट वाइज बिजनेस की रकम तत्काल बुकिंग आॉफिस में जमा करने की व्यवस्था है। 
ऐसे में  यह तोडफ़ोड़ कई संदेह पैदा कर रहा है। ।पीआरएस की सुरक्षा के लिए रात तैनात किए जाने वाले आरपीएफ जवान  ड्यूटी से नदारत रहे। और पीआरएस प्रभारी या अन्य किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।


अन्य पोस्ट