रायपुर
पौने दो सौ अधिकारी कर्मचारियों के तबादले, क्लर्क को बना दिया सीएमओ, पदोन्नति भी
27-Dec-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 दिसंबर। नगरीय प्रशासन विभाग ने बीती रात 12 बजे निकायों के ,पौने दो सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें से कुछ की पदोन्नति भी की गई है। इनमें 36 कर्मचारियों को सीएमओ पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। लंबे समय से ये सभी कर्मचारी पदोन्नति के इंतजार में थे। नगरीय प्रशासन विभाग में सभी सीएमओ के पदोन्नति के रिक्त पद भरे जा चुके है। चुनावों से पहले हुए इन तबादलों में प्रभारवाद का बोलबाला है। सहायक ग्रेड 2 लिपिक से लेकर सहायक राजस्व निरीक्षक जैसे कर्मचारियों को प्रभार देकर मुख्य नगर पालिका,पंचायत अधिकारी बनाया गया है। साथ ही अनियमितता की शिकायत वाले भी बदले गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे