रायपुर
मोवा फ्लाईओवर 3 से 8 जनवरी तक रहेगा बंद
27-Dec-2024 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर। मोवा फ्लाईओवर 3 से 8 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर का वजन भी बढ़ चुका है। इसके मेंटेनेंस की जरूरत है।
यहां मरम्मत का काम चलेगा और नई सडक़ बनाई जाएगी। फ्लाईओवर की सडक़ के डामर की परत पीडब्यूडी की मिलिंग मशीन से उखाड़ी जाएगी। पंडरी, मोवा, सड्डू की तरफ से आने वाली गाडिय़ों को अंडरब्रिज और देवेंद्र नगर मंडी गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह कार्य 3 से 8 जनवरी तक होगा। इस वजह से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे