रायपुर

पांच जुआरी पकड़ाए,चार बाइक जब्त
26-Dec-2024 9:07 PM
पांच जुआरी पकड़ाए,चार बाइक जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 दिसंबर। पुरानी बस्ती इलाके के भाठागांव में जीके होंडा शोरूम के पास आम जगह पर जुआ खेलते 5 जुआंरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4 बाइक, मोबाइल और 8550 रूपए नगदी जब्त किया है। इनके विरूद्ध जुआं एक्ट की कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक कल  दोपहर मुखबीर से सूचना मिली कि भाठागांव रिंग रोड नम्बर एक के पास जीके होण्डा शोरूम के पास कुछ लोग जुआं खेल रहे हैं। मुखबीर की सूचना टीम ने बताए गए स्थान पर कार्रवाई कर पिंटू ठाकुर उर्फ यशु धु्रव  निवासी दुर्गा चौक पुराना जोन कार्यालय के पास भाटागांव, प्रिंस ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना जोन कार्यालय के पास भाटा गांव , सतीश उर्फ विक्की साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बाजार के पास भाटागांव, दददु यादव उर्फ चंदन निवासी छिरापारा भाटागांव, विमल कुमार साहू उम्र 18 वर्ष निवासी बाजार चौक भाटागांव इनके कब्जे से चार मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल , नगदी रकम 8550 रुपए जब्त किया है।


अन्य पोस्ट