रायपुर

10 राज्य बाल कल्याण परिषद ने मनाया वीर बाल दिवस
26-Dec-2024 9:05 PM
10 राज्य बाल कल्याण परिषद ने मनाया वीर बाल दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 दिसंबर। गुरु गोविन्द गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत को याद करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद  द्वारा संचालित बालगृह बालक माना कैम्प, जीवन ज्योति बालिका गृह पुरानी बस्ती, बालिका गृह कोंडागांव के साथ मुख्य कार्यालय रायपुर में वीर बाल दिवस मनाया गया। परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने सिख बालकों के  साहस , वीरता और शहादत को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी । बच्चों और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती हैं कि कैसे साहस और संकल्प से बड़े काम किया जा सकता है ।  इस आयोजन में  6 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों से पेंटिंग , 11 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कविता, नाटक और मनोरंजन के लिए नृत्य प्रतियोगिता हुई।

 बालगृह माना कैम्प के पेंटिंग में प्रथम राजू , द्वितीय दीपक, तृतीय बंटी नाटक में डॉक्टर की भूमिका में पप्पू और शिक्षक की भूमिका के लिए दुर्गेश को और नृत्य में सोनू , बिट्टू और साहिल को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी,  डॉ. कमल वर्मा , महासचिव चंद्रेश शाह , संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम , प्रभा सेंद्रे , श्वेता सिंह, पूजा मिसलवार  और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट