रायपुर
रायपुर, 26 दिसंबर। विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है।
संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है।
बुधवार को पहला मैच राज्य सूचना आयोग एवं भू-अभिलेख विभाग के मध्य खेला गया। भू-अभिलेख की ओर से पंकज ने सर्वाधिक 23 रन एवं रवि ने 17 रन बनाए।राज्य सूचना आयोग की ओर से आकाश ने आकाशीय चौके और छक्के लगाकर 43 रन बनाए। इस तरह राज्य निर्वाचन आयोग ने भू-अभिलेख को हराकर जीत दर्ज की। आकाश को शानदार बैटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच ग्रामोद्योग विभाग और मंत्रालय सुरक्षा के मध्य हुआ। ग्रामोद्योग विभाग पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 47 रन ही बना पाई। जिसमें सुभाष 31 और मनीष 42 का योगदान रहा। मंत्रालय सुरक्षा की ओर से नीरज ने दो विकेट लिया। मंत्रालय सुरक्षा के बैट्समैन ग्रामोद्योग के घातक गेंदबाजी के बदौलत 47 रन नहीं बना सकी। ग्रामोद्योग विभाग की ओर से फैशन 3 और दानी 2 विकेट लिए। इस तरह ग्रामोद्योग ने पहले ही मैच में दो बार के एनपीएल विजेता मंत्रालय सुरक्षा को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मनीष को शानदार 42 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।