रायपुर

मांगों पर डिप्टी सीएम शर्मा से मिले तृतीय वर्ग शा. कर्म. संघ पदाधिकारी
26-Dec-2024 8:51 PM
मांगों पर डिप्टी सीएम शर्मा से मिले तृतीय वर्ग शा. कर्म. संघ पदाधिकारी

रायपुर, 26 दिसंबर। तृतीय प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर द्वारा संबद्ध छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में जिलाध्यक्ष रामचंद्र तांडी  के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से एक प्रतिनिधि मंडल ने समक्ष भेंट कर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री द्वारा संघ की मांगों को प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ज्ञापन में उल्लेखित प्रमुख मांगों जिनमें परिवीक्षा अवधि समाप्ति उपरांत भी वेतन वृद्धि, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, पदक्रम सूची का प्रकाशन, विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में उच्च न्यायालय से पारित आदेश का पालन एवं विभागीय अधिकारियों को संचालनालय के स्थापना तथा विधि प्रकोष्ठ से पृथक किए जाने आदि बिन्दुओं पर मंत्री जी को अवगत कराया गया।

प्रतिनिधि मंडल में लगभग साठ सत्तर अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे जिनमें प्रमुखत: पीतांबर पटेल कार्यकारी जिला अध्यक्ष, विनोद कुमार साहू(अध्यक्ष),  संतोष कुमार वर्मा(उपाध्यक्ष), गोविंद देवांगन(महासचिव), संदीप पाठक(सचिव), दुर्गेश साहू(संभागाध्यक्ष), गजेंद्र (संभागाध्यक्ष), गुमान साहू(सांस्कृतिक सचिव), चुन्नी लाल साहू(संगठन सचिव), केवल राम वर्मा (संभागाध्यक्ष), जागृति दीवान, नमिता निषाद, योगिता साहू, कौशल साहू, चंद्रकांत साहू, अश्वनी साहू, चंद्रकांत कश्यप, राजेश दास, प्रतीक काले, किरण साहू, प्रीति श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, पूजा राठौर, योगेंद्र चौहान, विजय सिन्हा, ओपी देवांगन, चंद्रकांत देशमुख आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट