रायपुर

छ माह बाद मौत का खुलासा, आरोपी पकड़ से बाहर
26-Dec-2024 2:48 PM
छ माह बाद मौत का खुलासा, आरोपी पकड़ से बाहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 दिसंबर।
छ माह पहले मिली अज्ञात लाश की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा कर पाई है लेकिन जान लेने वाले अब तक पुलिस पकड़ से दूर हैं। मिली जानकारी के अनुसार  खमतराई के बंजारी नगर में छ माह पहले 22 जून को एक लाश मिली थी।

खमतराई पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा था । पीएम रिपोर्ट छ:माह बाद मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात मृतक की पहचान संतोष साहू के रूप में हुई है। और हत्या का कारण गला दबाकर करना आया है। संतोष को पिता ने उसके घर से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट