रायपुर

छत्तीसगढ़ के इतिहास की शुरूआत महेश्वर से-डॉ. अलंग
23-Dec-2024 6:54 PM
छत्तीसगढ़ के इतिहास की शुरूआत महेश्वर से-डॉ. अलंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 दिसंबर। निशुल्क कोचिंग संस्था च्च्युवाज्ज् में *छत्तीसगढ़ राज्य का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य विषय पर पूर्व आईएएस  डॉ संजय अलंग ने व्याख्यान दिया।  डॉ अलंग ने छत्तीसगढ़ के इतिहास को उपस्थित छात्रों को भौगोलिक पृष्ठभूमि से समझाया। उन्होंने नर्मदा नदी के प्रवाह के आधार पर मध्य प्रदेश के महेश्वर से कल्चुरियों के उद्गम और उसके बाद तुम्माड से दुर्ग तक छत्तीसगढ़ राज्य में उनके विस्तार के बारे में बताया।

 उन्होंने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के मराठे शासन और कालांतर में छत्तीसगढ़ के इतिहास में मराठों का प्रभाव, साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिण में स्थित बस्तर पर गुजरात के चालुक्यों का प्रभाव को विस्तार से बताया। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए युवा के संस्थापक एम राजीव ने कहा कि डॉ अलंग सर ने छत्तीसगढ़ के इतिहास को कहानीनुमा शैली में छात्रों को समझाया और उनकी भाषा शैली व शब्दों का चयन इतना सरल था कि शायद ही आज के क्लास में बैठे हुआ किसी छात्र को भविष्य में छत्तीसगढ़ के इतिहास को पढऩे के लिए पुस्तकों का सहारा लेना पड़े।

इससे पहले शुरूआत में संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा के चित्रपट पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर उनकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मण भारती, प्रदेश अध्यक्ष, अजाक्स अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसके बाद युवा के छात्रों ने मुख्य अतिथि डॉ अलंग और डॉ भारती का स्वागत सूत की माला, पुष्प गुच्छ, शॉल और श्रीफल से किया।


अन्य पोस्ट