रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ समर्थित पैनल ने जीत दर्ज की है। रविवार को रोटरी मैत्री भवन जलविहार कॉलोनी में हुए चुनाव में 800 से मतदाता डॉक्टरों में से 65 फीसदी यानी 525 डॉक्टरों ने मतदान किया। देर रात मतगणना को बाद घोषित नतीजों में डॉ कुलदीप सोलंकी अध्यक्ष डॉक्टर केतन शाह डॉक्टर किशोर झा उपाध्यक्ष एवं डॉ संजीव श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित हुए। 10 कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
अब तक आईएमए रायपुर की कमान कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के हाथों थी। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर ललित शाह एवं अतिरिक्त चुनाव अधिकारी डॉ अनिल कुमार वर्मा डॉ दिनेश मिश्रा और डॉ शरद चांडक ने सफलतापूर्वक निर्विघ्न चुनाव कराया पिछले कई वर्षों में या चुनाव की स्थिति पहली बार आई, जिसमें ऐतिहासिक भागीदारी के साथ डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
निवृत्तमांन अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता एवं महासचिव डॉक्टर दिग्विजय सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी हैं।