रायपुर
रायपुर, 22 दिसंबर। अनुपम गार्डन में विश्व ध्यानयोग दिवस पर पतंजलि योग समिति के योगाचार्य, योग शिक्षक एवम योग साधक - साधिकाओं ने ध्यानयोग किया । और गार्डन ओम ओम की ध्वनि से गूंजता रहा। यह कार्यक्रम सह राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ छबिराम साहू ने कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जय प्रकाश मिश्र, प्रहलाद दमाहे, जगदीश महामल्ला ,श्याम पित्रोदा, ढाल चंद जैन, राजू कोचर ,मनोज सोनी पियूष गुप्ता, प्रवीण दमाहे,पन्नालाल नागपुरे,सरोज अग्रवाल ,शीला सिंह, वर्षा जैन के साथ लगभग 50 साधकगण उपस्थित थे। योगाचार्य छविराम साहू द्वारा इसके अतिरिक्त अवंती विहार, वृंदावन गार्डन ,रायपुर आदि स्थानो में भी योगाभ्यास कराया गया। योग कक्षा में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। डाइट के प्राचार्य बी. एल. देवांगन ने विश्व ध्यानयोग दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाए ने दी।